अलवर के रामजीत गुर्जर को किया बाड़मेर में सम्मानित
अलवर (नाहरसिंह मीना) माय भारत विभाग बाड़मेर में आयोजित अंतर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में अलवर जिले से आयोजित 37 प्रतिभागी का दल बाड़मेर के लिए गया था ग्रुप लीडर हरिओम गुर्जर ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलवर से युवाओं को बाड़मेर ले जाया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट युवाओं का चयन किया गया जिन्होंने वहां के भौगोलिक चुनौतियों को जाना वहां के पर्यटन स्थल और भारत पाकिस्तान सीमा रोहिणी धोरे को देखा अलवर से गए युवाओं में रामजीत गुर्जर ने सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जिसके कारण उनको इंडियन आर्मी लेफ्टिनेंट कर्नल रामप्रकाश यादव, कैप्टन आदर्शकिशोर, दीपक कोड़ासरा, जिला युवा अधिकारी पंकज ने सम्मानित किया इस कार्यक्रम में अलवर जिले से तारेश जोरवाल सतीश सरपंच संतोष जोरवाल दीपक मीणा आदि मौजूद रहे


