अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति अलवर के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 22 सितंबर को

Sep 10, 2025 - 13:28
 0
अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति अलवर के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 22 सितंबर को

कठूमर (दिनेश लेखी) अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति अलवर के तत्वाधान में 22 सितंबर 2025 सोमवार को प्रातः 11:30 बजे अलवर रिसोर्ट, 200 फीट बाईपास रोड अलवर में प्रतिभा सम्मान समारोह व गोद भराई व सगाई के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष कुंदन लाल जाटव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 10 वीं में 12वीं में 80% से अधिक अंक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 70% अंक बाले तथा नीट, आई.आई.टी., पी.एच.डी. व जे.ई., रीट, अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाओं का इसी सत्र में नवनियुक्त कर्मचारियों अधिकारियों जनप्रतिनिधियों भामाशाह व दानदाताओं तथा सेवानिवृत होने वाले इसी वर्ष के कर्मचारियों व अधिकारियों का राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त करने वाले सामूहिक विवाह में अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।
वही विशेष प्रतिभाएँ जिनका चयन IAS, RIS, IPS व RAS में हुआ है उनका विशेष सम्मान किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................