श्री बाड़िया श्याम के 977 वे स्थापना दिवस पर भव्य भजन संध्या

Jan 23, 2026 - 07:57
 0
श्री बाड़िया श्याम के 977 वे स्थापना दिवस पर भव्य भजन संध्या

कोशीथल (रामनिवास सेन) श्री बाड़िया श्याम मूर्ति स्थापना के 977वें स्थापना दिवस की वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन 23 जनवरी 2026 को होने जा रहा है। इस अवसर पर पुरोहित नन्दराम (बाड़िया वाले) द्वारा श्री बाड़िया श्याम की मूर्ति की स्थापना की गई थी।
इस महोत्सव में कई सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें एकलिंग दीवान महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ (विधायक नाथद्वारा), हेमराज पोषवाल (मुख्य  पुजारी मालासेरी ), अरुण कुमार डूंगरसी (आयुष मंत्री, राजस्थान सरकार), और अन्य कई विधायक एवं समाजसेवी शामिल हैं।
एक साम बाडिया श्याम के नाम विशाल भजन संध्या भी रखी गई, 
23 जनवरी 2026 परसादी और साम को 8 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक तिलकेश सुथार अदिति सुखवाल विनोद सुखवाल सोनू गुर्जर  शिव राज गुर्जर अन्य कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे इस आयोजनों को लेकर श्री बाडिया श्याम सुखवाल समाज सेवा समिति बाडिया खुर्द की और से सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है  कार्यक्रम के आयोजक समस्त सुखवाल समाज  नारायणखेड़ा, मेंघरास छोकला जो आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................