प्रदेश सरकार द्वारा मनाए गए गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक और तहसीलदारों ने संतों का किया सम्मान
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा) गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश भर गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के संतो का सम्मान कर प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसी कड़ी में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और तहसीलदार अंकित गुप्ता ने करोली खालसा के गिरवर धाम मंदिर पंहुच मंदिर के महंत बाबा नन्दलाल महाराज का मुख्यमंत्री की तरफ से सम्मान करते हुए शाॅल औढा तुलसी की माला और मिठाई का डब्बा दे सम्मानित किया। तो दूसरी तरफ मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा विधायक सुखवंत सिंह और तहसीलदार अंकित गुप्ता का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद नौगावां तहसील की तरफ से विधायक सुखवंत सिंह और नौगावां तहसीलदार मांगीलाल मीणा द्वारा टोडली आश्रम नजदीक बहादुरपुर पंहुच आश्रम के महंत ब्रह्ममुनि का शिष्य भाव से शाॅल औढा तुलसी माला व मिठाई का डब्बा भेट कर प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान गिरवर धाम मंदिर पर मंदिर महंत बाबा नंदलाल महाराज, एडवोकेट मोहित जैन ,विनोद सतीजा उर्फ शेरू, राकेश जैन, मनोज सतीजा संजय सतीजा , हरि वर्मा, कुंदन वर्मा ,अमरचंद वर्मा, अंकित शर्मा, सरवन चोपड़ा, लकी सिंह ,सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेl