अभिभाषक संघ लक्ष्मणगढ़ के रतन सिंह राजपूत बने अध्यक्ष

Dec 8, 2023 - 19:33
 0
अभिभाषक संघ लक्ष्मणगढ़ के रतन सिंह राजपूत बने अध्यक्ष

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन

अभिभाषक संघ लक्ष्मणगढ़ की नवीन कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।  एडवोकेट रतन सिंह राजपूत 17 मतों से विजयी। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट आलोक शर्मा व सहायक चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह ने बताया कि अभिभाषक संघ के लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिये शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 10 से 2 बजे तक हुआ। बाद मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी रतन सिंह राजपूत को 46 मत व रजनीश कटारा को 29 मत प्राप्त हुए। इस तरह से रतन सिंह 17 मतों से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में नितिन जैन को 37 मत तथा योगेश सैनी को 36 मत प्राप्त हुए। इस तरह नितिन जैन 1 मत से कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही गौरतलब है कि सचिव पद पर एडवोकेट फिरोज खान, उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। एडवोकेट्स द्वारा नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष रतन सिंह राजपूत सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का साफा बंधन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................