भारत विकास परिषद का रक्तदान शिविर एक अक्टूम्बर को होगा आयोजित

Sep 30, 2023 - 19:30
Sep 30, 2023 - 19:45
 0
भारत विकास परिषद का रक्तदान शिविर एक अक्टूम्बर को होगा आयोजित

राजगढ़ (अलवर) भारत विकास परिषद के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर एक अक्टूम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित होगा। भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य जिनेंद्र जैन ने बताया कि रक्त का एकमात्र उपाय रक्तदान ही है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। यह एक ऐसा दान है जो न सिर्फ अपनों का बल्कि दुसरो का भी जीवन बचा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow