लोहार्गल धाम के बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा पूरी कर ठाकुरजी की पालकी पहुंची लोहार्गल

Aug 21, 2025 - 16:41
 0
लोहार्गल धाम के बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा पूरी कर ठाकुरजी की पालकी पहुंची लोहार्गल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा पूरी कर ठाकुरजी की पालकी संत महात्माओं के साथ गरूवार शाम लोहार्गल के खाकीजी मंदिर पहुंच गई। इससे पूर्व खाकी जी अखाड़ा मंदिर लोहार्गल धाम के महंत घनश्याम दास महाराज की अगवाई में चल रही भगवान ठाकुर जी की पालकी का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।गोल्याणा से लेकर लोहार्गल तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पालकी में विराजे ठाकुरजी के दर्शन कर मन्नत मांगी। बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा पूरी करके लौटे ठाकुरजी एवं संत महात्माओं पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके शानदार स्वागत किया। परिक्रमा से लौटे श्रद्धालु सूर्य कुंड में स्नान कर विभिन्न मंदिरों के दर्शन करके अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कई श्रद्धालु बरखंडी एवं मालकेतु पर्वत पर विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन कर लोहार्गल रुके जो अमावस्या को शाही स्नान में शामिल होंगे। लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड में अमावस्या के दिन स्नान करेंगे।  इस बार शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन अमावस्या होने पर श्रद्धालुओं की दो दिन तक लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड में भीड़ रहेगी वहीं लोहार्गल में दो दिवसीय लक्खी मेला भी भरेगा। सूर्य मंदिर के महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बताया कि अमावस्या के दिन स्नान का विशेष महत्व रहता है। इस दिन सूर्य कुंड में स्नान करने मात्र से मनुष्य स्वस्थ रहता है। एकादशी व द्वादशी को परिक्रमा के लिए लोहार्गल से रवाना हुए श्रद्धालु गुरूवार शाम को नीमड़ी घाटी पार कर खोरी कुंड रघुनाथगढ़ में रात्रि विश्राम किया। वे शुक्रवार को रामपुरा, गोल्याणा होते हुए शाम तक लोहार्गल धाम पहुंचकर सूर्य कुंड में स्नान करेंगे और अपने घर की और प्रस्थान करेंगे। सभी श्रद्धालु अमावस्या के दिन सूर्य कुंड में स्नान करके लोहार्गल धाम के सूर्य मंदिर, वेंकटेश्वर मंदिर व भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर अपने घरों को लौट जाएंगे। इस दौरान दो दिवसीय लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं जुटेंगे। 

24 कोसी परिक्रमा में चल रहे अधिकतर श्रद्धालु गुरुवार शाम तक नीमड़ी घाटी से उतरकर घाटी की तलहटी में पंडोरा नदी के पाट में बने विश्राम स्थल रघुनाथगढ़ खोरी कुंड एवं रामपुरा नदी के पाट में नजर आए। कई श्रद्धालुओं के सिर पर थैले एवं गर्मी से बचने के लिए हाथों में छतरी भी नजर आई। श्रद्धालुओं ने कहीं पर चढ़ाई की तो कहीं पर ढलान जैसे रास्तों को पार किया वहीं पथरीले रास्तों से जयकारों के साथ आगे बढ़े। बिना रुके बिना थके लाखों की संख्या में श्रद्धालु महिला, बुजुर्ग, युवक, युवतियों एवं बच्चे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कई श्रद्धालु पालकी के साथ लोहार्गल पहुंचकर परिक्रमा में पीछे रहे अपने साथियों के इंतजार में विश्राम स्थलों पर रुकी हुई हैं। इसके बाद परिक्रमा करके लोहार्गल लौटे श्रद्धालु सूर्यकुंड में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

श्रद्धालुओं ने नीमड़ी की घाटी उतरते ही नीचे डाल दिया ठेगा
लोहार्गल धाम के बाबा मलकेतु की 24 कोसी परिक्रमा शुरू करने के बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने विभिन्न तरह की घाटिया पार करने के लिए रास्ते में मिल रही लड़कियों को सहारा बनाकर पथरीले रास्तों को पार करते हुए नीमड़ी घाटी के पार करते ही लकड़ी के सहारे को नीचे गिरा दिया इसको मारवाड़ी भाषा में ठेगा भी बोलते हैं। श्रद्धालु घाटी से नीचे उतरते ही अपने ठेगे को नीचे डाल दिया और आगे की ओर चल पड़े। इधर प्राचीन भेरूजी मंदिर के पास श्रद्धालुओं द्वारा अपना लकड़ी का सहारा लाठियां डाल देने से जगह-जगह बड़े-बड़े लाठियां के  ढेर लग गए हैं। घाटी से नीचे उतरते ही नदी के पाट में लगे मेडिकल शिविरों में चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया और विश्राम किया।

22 एवं 23 अगस्त 2 दिन तक लगेगा लोहार्गल का लखी मेला

इस बार शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय अमावस्या होने की वजह से दो दिन तक लोहार्गल धाम का लक्खी मेला लगेगा। 22 एवं 23 अगस्त को दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहेगी। दो दिन तक अमावस्या होने की वजह से लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड में नहाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। 24 कोसीय परिक्रमतयों के अलावा भी हजारों श्रद्धालु सूर्य कुंड में स्नान करके मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे।
इस दो दिवसीय मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह से ड्यूटी हुई है। नवलगढ़ उपखंड प्रशासन,तहसील, पंचायत समिति, विद्युत निगम, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप गई है।
ग्राम पंचायत की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई
लोहार्गल पंचायत के प्रशासक जगमोहन सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुल्हरि की देखरेख में गोल्याणा से लोहार्गल तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं में ग्राम पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर लाइटिंग की व्यवस्था एवं साफ सफाई की व्यवस्था अच्छे तरीके से की गई है।
लोहार्गल धाम के बाबा मलकेतु की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग में डाब पंडोरा नामक स्थान पर लगातार 13 वर्षों से मेडिकल कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।
श्री देव मेडिकल स्टोर सीकर व जय श्री मेडिकल स्टोर खिरोड़ सौजन्य से  परिक्रमा श्रदालुओं के लिए  निमडी घाटी से उतरने के बाद डाब पंडोरा मे लगातार 13 वर्षों से नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में सुरेश सिराधना, मंगलचंद चनेजा, महेंद्र खलवा, मुकेश बसोवा अनूप गुर्जर आदि ने अपनी सेवाएं दी।
                   श्री देवनारायण सेवा समिति डाब पंडोरा के सौजन्य से भंडारे लगाया गया। रामेश्वर लाल,  भवरलाल, राजकुमार, महावीर, ताराचंद, छोटेलाल मणकस, परमेश्वर  लाल, मदनलाल भरगड़, सोहनलाल, हरिराम, सांवरमल कसाना,बनाराम, मनोहर लाल चनेजा, मनोहर लाल सिंहासन व ग्रामीण युवाओं ने श्रदालुओं की सेवा की, इधर मांगीलाल सैनी प्रकाश सैनी व रामलाल सैनी ढाणी गुमान सिंह वालो ने परिक्रमार्थियों के लिए नींबू पानी की व्यवस्था की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................