ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलेक्टर ने पान्हौरी मे किया औचक निरीक्षण; अवैध कनेक्शन काटने के दिए सख्त निर्देश

Apr 18, 2026 - 19:31
 0
ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलेक्टर ने पान्हौरी मे किया औचक निरीक्षण; अवैध कनेक्शन काटने के दिए सख्त निर्देश

डीग (नीरज जैन) बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत , आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा हैंडपंप मरम्मत एवं लीकेज सुधार अभियान की मैदानी हकीकत परखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शनिवार को डीग ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ग्राम पान्हौरी पहुंचे जहाँ उन्होंने मंदिर के समीप स्थापित हैंडपंप की कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया और पेयजल व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामवासियों द्वारा हैंडपंप के सुचारू रूप से कार्य करने और पेयजल की समुचित उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया गया। 
चंबल परियोजना का निरीक्षण एवं अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश-
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने ग्राम पान्हौरी में ही चंबल पेयजल परियोजना के अंतर्गत संचालित पीएसपी योजना के माध्यम से हो रही जलापूर्ति का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अवैध कनेक्शनों को काटा जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों के कारण जल का दबाव कम होता है और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुँच पाता है, अतः विभाग का यह दायित्व है कि पेयजल आपूर्ति को पूर्णतः सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जाए। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर ग्रीष्मकाल में जल वितरण की निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ईशु नारंग, अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ चौधरी, सहायक अभियंता लोकेन्द्र और कनिष्ठ अभियंता भावना मीना मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................