निशुल्क साईकिलें पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे, स्कूल आने जाने में होगी सुविधा

Feb 2, 2026 - 13:58
Feb 2, 2026 - 16:43
 0
निशुल्क साईकिलें पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे, स्कूल आने जाने में होगी सुविधा

सकट.(राजेंद्र मीणा) क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम सरपंच अंजना शर्मा  के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारे लाल जाटव ने बताया कि राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय में सत्र 2025- 26 में कक्षा 9 वीं में अध्ययन करने वाली 49 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि सरपंच अंजना शर्मा  ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही निशुल्क साइकिल योजना में लाभान्वित छात्राओं और साइकिलों को तिलक लगाकर छात्राओं को साइकिल वितरण की गई ‌। इस दौरान निशुल्क साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यारे लाल जाटव ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए सरकार द्वारा साइकिल के अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए स्कूटी सहित अन्य कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस के लिए छात्राएं अधिकतम अंक प्राप्त करके इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य मामराज मीणा, केजीबीवी  की प्रधानाध्यापिका रामपति मीणा, व्याख्याता मुकेश मीणा, हेमंत शर्मा, छोटे लाल मीणा, बनवारी लाल शर्मा, सिया राम मीणा, रामोतार बाबूजी,हेमंत शर्मा   सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................