राजपुर बड़ा में शेरावाली माता के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, झांकीयो ने मोहा मन
सकट (अलवर)/राजेंद्र मीणा) सकट क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव के खड़का मोहल्ले में स्थित शेरावाली माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में माता रानी का जागरण आयोजित हुआ। आयोजक सोनू व सीता राम चौला ने बताया कि जागरण शुरू होने से पूर्व शेरावाली माता के मंदिर पर सामुहिक ध्वज चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। मां शेरावाली के जागरण में आकर्षण व सुंदर झाकीयों के साथ माता के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। जागरण में बांदीकुई के कलाकार शुभम शर्मा, महेश भारती ने माता रानी खाटूश्यामजी हनुमान जी शिव जी व अन्य देवी देवताओं के भजन गाकर भक्तों में एक नई उमंग जागाई और दिल्ली से आए कलाकार जीतू राजस्थानी, मनीष महाकाल, काजल राधिका, पंकज महादेव, निखिल आदि ने खाटूश्यामजी,शंकर-पार्वती, हनुमान जी, कृष्ण-सुदामा, व मां दुर्गा काली की संजीव मनमोहक झांकियों पर नृत्य करते हुए समा बांधा जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरी रात चले जागरण में कलाकारों ने मां भगवती के एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर ना सिर्फ समा बांधा बल्कि अपने अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर शेरावाली माता की प्रतिमा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। मंच संचालन पूरण मल चौंला ने किया। इस मौके पर नयनचंद चौंला घनश्याम, गंगाराम, कैलाश, प्रहलाद, अशोक, पवन कुमार चौंला, जगदीश कक्कड़, राजेश, पूरण मल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।