मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लधुकाशी के नाम से विख्यात,श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली एवं साहित्य शिरोमणि डॉ.रागेय राघव जी की साधना स्थली लधु काशी कस्बा वैर स्थित श्री दामोदर जी महाराज की असीम अनुकम्पा से श्री गणेश जी एवं भगवान श्री परशुराम जी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा तथा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। श्री मद् भागवत सप्ताह का रसपान ब्राह्मणों के गुलगुरु पं. श्री हरिशंकर शुक्ल जी महाराज अपने श्री मुखारविंद से करवायेंगे। श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को नगर परिक्रमा कलश यात्रा प्रातः 8.00 बजे से श्री दामोदर जी महाराज मन्दिर प्रांगण से बैन्ड बाजों के साथ प्रारंभ होकर कस्वा के प्रमुख विभिन्न मार्गों पुरोहित मौहल्ला, श्री सीताराम जी मन्दिर, गोपाल जी मन्दिर, पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक,जैन मंदिर, बयाना दरवाजा,विचपुरी पट्टी, भैरव नाथ जी मन्दिर, श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी मन्दिर, किला रोड, नया बस स्टैंड,गढवाले हनुमानजी मंदिर, भुसावर दरवाजा होती हुई पुनः श्री दामोदर जी महाराज मन्दिर प्रांगण पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधान पहने हुए सिर पर कलश धारण कर रखे थे। बहुत सी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बैन्ड बाजों पर बजने वाले भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थी। कलश यात्रा में शामिल पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे भगवान श्री परशुराम जी महाराज, श्री गणेश जी महाराज एवं श्री दामोदर जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।बैन्ड बाजों पर बजने वाले भजनों एवं भगवान के लगने वाले जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा का कस्वाबासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं साफा माला पहनाकर, जलपान कराकर स्वागत सम्मान किया।
ओमप्रकाश दत्तात्रेय, वेदप्रकाश दत्तात्रेय ने पंडित हरिशंकर शुक्ल जी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्र मोहन शर्मा, यजमान दिलीप कुमार शर्मा, रामनिवास तिवाड़ी,अलका शर्मा पार्षद का साफ़ माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।ब्राह्मण समाज अध्यक्ष इन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के यजमान दिलीप शर्मा लखनपुर वालों को प्राप्त हुआ है।7 फरवरी 2026 शनिवार श्री मद् भागवत कथा प्रारम्भ दोपहर 12.00 बजे। 8 फरवरी 2026 रविवार श्री कर्दम देवहुति संवाद, श्री कपिल गीता। 9 फरवरी 2026 सोमवार समुद्र मंथन।10 फरवरी 2026 मंगलवार श्री कृष्ण जन्मोत्सव। 11 फरवरी 2026 बुधवार श्री कृष्ण लीला, रासलीला, श्री गणेश जी एवं श्री भगवान परशुराम जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।12 फरवरी 2026 गुरुवार श्री कृष्ण- रुक्मिणी विवाह।13 फरवरी 2026शुक्रवार श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, श्री शुकदेव विदाई, कथा विश्राम।14 फरवरी 2026 शनिवार पूर्णाहुति एवं खुला भंण्डारा प्रसादी।का आयोजन किया जाएगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। कलश यात्रा में मुरारी लाल शर्मा, विकास शर्मा पार्षद,दीनदयाल शर्मा,हजारी नगायच, राममोहन शर्मा,सौनू शर्मा, इन्द्र मोहन शर्मा, सोहन लाल शर्मा,पिन्टू शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।


