संगठन की मांगों के प्रति उदासीनता बरतने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Feb 12, 2026 - 13:39
 0
संगठन की मांगों के प्रति उदासीनता बरतने पर दी आंदोलन की चेतावनी

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजस्थान पंचायत राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ ने राज्य सरकार द्वारा संगठन की मांगों के प्रति उदासीनता  बरतने पर आंदोलन करने की घोषणा की। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बबेली ने बताया कि संगठन द्वारा शासन एवं प्रशासन के समक्ष बार-बार ज्ञापन/ मांग पत्र रखने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों में रोज व्याप्त है।

बबेली ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 11.2.2026 को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री,मुख्य सचिव एवं पंचायत राज के शासन सचिव एवं आयुक्त जोगाराम को 11 सूत्रीय मांग पत्र एवं ध्यानाकर्षण का ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 15. 2.2026 को प्रदेश की समस्त जिला शाखाओ द्वारा माननीय विधायक गण एवं सांसदों को मांग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। दिनांक 16.02.2026 को जिला कलेक्टर,मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जरिये मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बबेली ने बताया कि संगठन की न्याय संगत मांगों पर शासन एवं प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो दिनांक 25.2.2026 को विधानसभा पर विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................