अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत बेरका में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अलवर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत गुरूवार को ब्लॉक कठूमर ग्राम पंचायत बेरका में उप स्वास्थ्य केंद्र पर महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन रुचि रानी के द्वारा महिला एवं किशोरी बालिकाओं को लेकर एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में एएनएम पिंकी पंवार द्वारा बालिकाओं की स्वास्थ जांच कराई गई और एनीमिया रोकथाम हेतु जांच एवं आयरन फोलिक गोलियां वितरण की गई। बालिकाओं को पोषण स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी जानकारी दी गई और महावारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में बताया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन रुचि रानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का समाधान किया। इस मौके पर सोनिया, पूजा, चंचल, आरती, नेहा, सुमन, मोहिनी, गुंजन, आस्था, सनम मौजूद थी।