मालाखेड़ा में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mar 5, 2026 - 18:45
 0
मालाखेड़ा में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को   सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) समीपवर्ती पंचायत समिति में मालाखेड़ा में अंबेडकर भवन तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर भीम आर्मी प्रदेश आईटी सेल कमेटी सदस्य राजस्थान के  अनिल जोनवाल व मालाखेड़ा उपचेयरमैन शिवचरण के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नवज्योति को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि मालाखेड़ा कस्बे में ना तो कोई अंबेडकर भवन है और न ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा है। ज्ञापन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व अंबेडकर भवन बनाने की मांग की गई। इस मौके पर एडवोकेट नवल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी अनिल जोनवाल भीम आर्मी प्रदेश आईटी-सेल कमेटी सदस्य राजस्थान मनीष कुमार हिम्मत सिंह चौधरी चेयरमैन मालाखेड़ा शिवचरण उपचेयरमैन  मालाखेड़ा डॉ मुकेश ओमप्रकाश रूपसिंह केरवा जाट रोहित गजेंद्र सिंह NSUI विजय कुमार संजय कुमार  इंदर सिंह गुर्जर पेमाराम सरपंच केरवावाल मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................