महिला दिवस उत्कृष्ट महिलाओ का सम्मान, दीवली प्रशासक भाग्यश्री मीणा का सम्मान

Mar 8, 2026 - 17:53
 0
महिला दिवस उत्कृष्ट महिलाओ का सम्मान, दीवली प्रशासक भाग्यश्री मीणा का सम्मान

भरतपुर (विष्णु मित्तल) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। भुसावर क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत दीवली प्रशासक सरपंच भाग्यश्री मीणा का सम्मान हुआ। जो कार्यक्रम  भरतपुर विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में हुआ। इस मौके पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल,जिला प्रवक्ता देवेन्द्र चामड,महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। उप निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाए सम्मानित की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................