महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से महुवा में बनेगा जिला अस्पताल का 20 करोड रुपए का नयाभवन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीना एवं कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप महुवा में राजकीय जिला अस्पताल महुवा के नए भवन लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग ₹20 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके पश्चात एनआरएचएम विभाग द्वारा आज मंगलवार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।
अब वह दिन दूर नहीं जब आमजन के आशीर्वाद से महुआ में राजकीय जिला अस्पताल का नवीन भवन के लिए भूमि पूजन होगा और महुवा क्षेत्र को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिलेगी। यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि हज़ारों परिवारों के बेहतर इलाज, विश्वास और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
इस जनहितकारी एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए विधायक राजेंद्र मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का महुवा की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते हुऐ कहा कि महुवा विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है

