अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा अनुराग मातृशक्ति वंदना के तहत अनीता अवस्थी सहित 31 विशिष्ट महिलाओं का किया महिला दिवस पर सार्वजनिक अभिनंदन
महुवा(अवधेश अवस्थी )लालसोट अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के 31 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान द्वारा अनुराग 31 के तहत आयोजित विभिन्न 31 कार्यक्रमों में शामिल अनुराग मातृशक्ति वंदना 2026 के तहत महुवा निवासी श्रीमती अनीता अवस्थी सहित 31 महिलाओं का समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन एबीपी महाविद्यालय लालसोट में आयोजित किया गया
अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दौसा जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली उपलब्धि हासिल करने वाली नवाचार करने वाली सामाजिक सरोकारों मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 31 विशिष्ट महिलाओं का सार्वजनिक अभिनंदन एबीपी महाविद्यालय लालसोट में किया गया कार्यक्रम के दौरान महुवा निवासी श्रीमती अनीता अवस्थी धर्मपत्नी अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य, कोरोना काल में घर-घर जाकर ग्रामीणों सहित आम जन कोमास्कवसेनीटाइजर ,भोजन पानी वितरण कर ग्रामीणों को कोरना से बचाव के प्रति जागरूक करना , स्वीप सहकोऑर्डिनेटर के रूप में मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करना ,महिला सुरक्षा सखी के पद पर कार्य करते हुए पुलिस के साथ मिलकर महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारो के लिए जागरूक करना, अपना घर सेवा समिति महुवा जिला दौसा मैं महिला सेवा साथी के रूप में अपनी सेवाएं देना, श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुवा में गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ जीव जंतुओं की सेवा ,पक्षियों के लिए परिंदे लगाना, पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण करने के साथ निशुल्क पौधे वितरण करना, राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन में सरकार के सहयोग से लोगों को जागरूक करना ,15 अगस्त 26 जनवरी को इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा के सहयोग से क्षेत्र की 25 शहीदों की वीरांगनाओं को निजी खर्चे पर शॉल स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशासन की उपस्थिति में सम्मानित करना, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से महिलाओ एवं बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सड़कों पर भीख मांगने कचरा बीनने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर विद्यालयों में प्रवेश कराकर शिक्षा प्रदान करना, लावारिस बीमार महिला पुरुषों को पुलिस के माध्यम से अपना घर सेवा आश्रम भरतपुर वसबका घर दोसा भिजवाना,मतदाता जागरूकता अभियान, साक्षरता, वृक्षारोपण ,पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करना सरकार के जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज सेवा के कार्यों को करने पर संस्था अनुराग सेवा संस्थान लालसोट पदाधिकारी सहित अतिथियों द्वारा श्रीमती अनीता अवस्थी को उनके द्वारा की जा रही सार्वजनिक सेवा कार्यों को लेकर सार्वजनिक अभिनंदन करते हुए शाल उड़ाकर अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर चयन कमेटी की सदस्य पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अंजना त्यागी, बसवा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शीला मीणा, प्रधानाचार्य चेतना बंसीवाल, समन्वयक प्रियंका चौधरी, संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी, सचिन श्याम सुंदर शर्मा, संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ,प्रेस सचिव अनिल नीमला, सहित अनेक गणमान्य नागरिक संस्थान के पदाधिकारी मातृशक्ति छात्र-छात्राएं मौजूद रहे