ग्रामीण सेवा शिविर में सहमति से भूमि विभाजन का हुआ त्वरित निस्तारण, खातेदारों को मिली राहत

Jul 6, 2026 - 19:25
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में सहमति से भूमि विभाजन का हुआ त्वरित निस्तारण, खातेदारों को मिली राहत

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत चामरोदा में उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास सत्यवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सहखातेदारी भूमि विभाजन का प्रकरण मौके पर ही निस्तारित कर खातेदारों को राहत प्रदान की गई।
शिविर के दौरान ग्राम बोलनी निवासी लालचंद पुत्र श्योदयाल एवं धरमवीर पुत्र रामप्रसाद ने अपनी सहखातेदारी भूमि का आपसी सहमति से विभाजन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार हिमांशु मीना, भू-अभिलेख निरीक्षक बबीता बंसल तथा पटवारी मुकेश कुमार ने खसरा नंबर 742, रकबा 0.61 हेक्टेयर भूमि का मौके पर निरीक्षण कर सहमति के आधार पर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया।
निरीक्षण उपरांत नायब तहसीलदार ने मौके पर ही विभाजन आदेश जारी कर प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया। वर्षों से लंबित भूमि विभाजन की प्रक्रिया पूरी होने पर दोनों खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है