उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के 5916 आवेदन लंबित, 20 मार्च तक भेजने के निर्देश

Mar 13, 2026 - 18:28
 0
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के 5916 आवेदन लंबित, 20 मार्च तक भेजने के निर्देश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि जिला भरतपुर में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कई आवेदन अभी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों के स्तर पर 822 आवेदन तथा विद्यार्थी स्तर पर 5094 आवेदन लंबित हैं।
संयुक्त निदेशक ने जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि उनके यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सभी लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें 20 मार्च 2026 से पूर्व जिला कार्यालय को अग्रेषित करना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदन पत्रों के भुगतान की कार्यवाही समय पर की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र जिला कार्यालय को नहीं भेजे जाते हैं और आवेदन निरस्त होते हैं, तो इसके लिए संबंधित छात्र अथवा शिक्षण संस्थान स्वयं उत्तरदायी होंगे। विभाग ने सभी संस्थानों से समयसीमा का पालन करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................