सैनी समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दो-दिवसीय पद दंगल 14 मार्च से शुरू

Mar 13, 2026 - 18:28
 0
सैनी समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दो-दिवसीय पद दंगल 14 मार्च से शुरू

सकट (अलवर) कस्बे की बड़ी बाड़ी सैनीयो का बास स्थित ज्योतिबा फुले चौक पर सैनी समाज सकट नारायणपुर के तत्वाधान में 15 मार्च को सैनी समाज का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। भागीरथ सेना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद सैनी व सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को शाम 6 बजे से गणेश पूजन के साथ दो दिवसीय पद दंगल का आयोजन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया की 15 मार्च रविवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम व दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू किया जाएगा।

प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षण सत्र 2024- 25 में सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं सहित राजकीय सेवा में चयनित होने वाले एवं होने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा, संदीप सैनी, सुरेंद्र हेमसिंह भड़ाना, सीपी सैनी, राजगढ़ प्रधान भौंरी देवी राजेंद्र राठौड़ होंगे। अध्यक्षता सरपंच मालती देवी सैनी करेंगी। इस दौरान भागीरथ सेना टीम के  द्वारा सभी सम्मानित प्रतिभाओं को मेंडल भेंट किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................