रसोई गैस की जिले में नहीं है किल्लत; निर्धारित अवधि में मिल रहा है बुकिंग के बाद सिलेंडर - जिला कलक्टर

Mar 14, 2026 - 20:43
 0
रसोई गैस की जिले में नहीं है किल्लत;  निर्धारित अवधि में मिल रहा है बुकिंग के बाद सिलेंडर - जिला कलक्टर

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत नहीं है, बुकिंग के बाद सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि में सिलेंडर मिल रहे हैं । जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण दलों को सक्रिय कर सभी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर निगरानी के निर्देश दिए हैं। 

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण कर रसोई गैस की उपलब्धता के साथ भोजन की गुणवत्ता को जांचा परखा।  जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया जहां संचालक द्वारा बताया गया कि उन्हें अभी तक रसोई गैस की परेशानी नहीं रही है। निर्धारित समय में प्राथमिकता से सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभी तक प्रत्येक नागरिक को यहां गर्म व पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया है। रसोई गैस की कमी नहीं देखने को मिली। जिला कलेक्टर ने कहा कि रसोई गैस की कमी नहीं है कोई भी व्यक्ति अन्नपूर्णा से बिना भोजन के नहीं लौटे यह सुनिश्चित किया जाए।

 जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में निरीक्षण दलों को सक्रिय किया गया है। सभी गैस एजेंसियों में बुकिंग,  वितरण की व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर पारदर्शिता से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि रसोई गैस की कमी नहीं है बुकिंग के बाद निर्धारित समय अवधि में सभी उपभोक्ताओं को पारदर्शिता से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों को आह्वान किया है कि अनावश्यक रूप से पैनिक नहीं ले और भंडारण भी नहीं करें। प्रदेश में रसोई गैस की कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है तथा निरंतर आपूर्ति मिल रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................