राजस्थान दिवस समारोह के तहत स्वच्छता सप्ताह का शुभारम्भ: गांवों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की होगी पहल

Mar 14, 2026 - 20:28
 0
राजस्थान दिवस समारोह के तहत स्वच्छता सप्ताह का शुभारम्भ: गांवों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की होगी पहल

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 14 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शनिवार को स्वछता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जिलेभर में 19 मार्च तक राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्राम स्वच्छता दल की बैठके आयोजित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में समारोह आयोजित कर सिगंल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी देने के साथ गांवों में प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई का कार्य किया गया। गांवों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाकर विकसित राजस्थान में भूमिका निभाने के लिए अभियान के माध्यम से जागरुक किया जाएगा। गांवों के कचरा निस्तारण, नालियों की सफाई, सड़को पर पानी नही भरने तथा प्लास्टिक का उपयोग नही करने के लिए 19 मार्च तक घर-घर दस्तक दी जाएगी।

 स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समवन्यक विमल कुमार ने पंचायत समिति सेवर की ग्राम पचांयत बहनेरा में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्राम स्वच्छता दल की अयोजिल बैठक में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए घर घर दस्तक देने का आव्हान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक समवन्यक और समस्त ग्राम पंचायत स्टाफ, ग्रामवासियों के साथ राजिविका महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................