प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया आरबीएम अस्पताल के नवीन ब्लॉक का लोकार्पण

जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुना लाईव प्रसारण..... समारोह में 411 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र एवं वैलकम किट

Sep 25, 2025 - 14:08
Sep 25, 2025 - 14:09
 0
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया आरबीएम अस्पताल के नवीन ब्लॉक का लोकार्पण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय आरबीएम अस्पताल के 250 बैड के नवीन भवन का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाडा में आयोजित समारोह से बटन दबाकर किया। समारोह में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित केन्द्र एवं प्रदेश के मंत्रीगण उपस्थित रहे।
समारोह का आरबीएम अस्पताल परिसर में लाईव प्रसारण किया गया जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डीग-कुम्हेर डॉ. शैलेष सिंह, बयाना डॉ. ऋतु बनावत, संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बडी संख्या में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 411 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं वैलकम किट  अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये।
विकसित भारत की संकल्पना में प्रदेश कदम से कदम मिला रहा है- गृह राज्य मंत्री
समारोह को संबोधित करते हुये गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज प्रदेश में प्रत्येक जिले को बडी सौगात प्रदान की हैं। इससे राजस्थान विकसित भारत में कदम से कदम मिलाकर आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि भरतपुर में आरबीएम अस्पताल में नवीन ब्लॉक की सौगात मिलने से चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आमजन को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने समारोह में नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करते हुये अपने संकल्प को पूरा कर प्रतिवर्ष सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहुॅमुखी विकास करने के लिये सरकार कृतसंकल्पित है इसी कडी में भरतपुर में आधारभूत संरचनाओं का विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के लिये बजट में किये गये प्रावधान साकार होने जा रहे हैं। इससे नवीन एवं विकसित भरतपुर की संकल्पना पूरी होगी। 

इस अवसर पर गिरधारी तिवारी, मनोज भारद्वाज, सत्येंद्र गोयल, गिरधारी गुप्ता, मोहन रारह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, पीएमओ डॉ. नगेन्द्र भादौरिया, संयुक्त निदेशक पशुपालन रामकिशन महावर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

नवनिर्मित भवन में ये मिलेंगी सुविधाए -
राज्य सरकार की ओर से राजकीय आरबीएम चिकित्सालय के विस्तार हेतु 87.50 करोड की लागत से 250 बैड के नवीन विंग में 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर तैयार किये गये हैं, जिसमें न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी एवं यूरोलोजी सम्बंधी व अन्य रोगो का ईलाज राज्य सरकार के निर्देशानुसार निःशुल्क रूप से किया जावेगा। इस भवन में आपातकालीन चिकित्सा ईकाई को आधुनिक मापदण्डों के अनुसार बनाया गया है जिसमें आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर के साथ रेड, ग्रीन, येलो वार्ड व रेडियोलॉजी की सभी सुविधाओं को एक ही साथ विकसित किया गया है कि ताकि आपातकालीन मरीजों को त्वरित ईलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। नवीन भवन में कार्डिलॉजी विभाग में कैथ लैब के साथ सभी आवश्यक आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जावेगी। भवन के अन्दर ब्लड बैंक आधुनिक सुविधायुक्त तैयार की जा रही है जिसके अंतर्गत ब्लड के कम्पोनेंट का अलग-अलग बीमारियों के लिए अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा। 

नवीन भवन के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी योजना में वृद्धजनों को प्राथमिकता देते हुए रामाश्रय वार्ड का उन्नयन कर 16 बैड से 30 बैड की स्थिति में कमोन्न्त किया जावेगा एवं डे-केयर सेंटर का भी उन्नयन कर 20 बैड से 40 बैड मे क्रमोन्नत किया जावेगा ताकि अधिकतम कैन्सर रोगियों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकें। नवीन भवन के संचालित होने से ओ.पी.डी, आई.पी.डी एवं सुपर स्पेशलिटी की सुविधाओं में विस्तार होगा। नवीन भवन के संचालित होने से भूमिगत पार्किंग, मरीजो के शुद्ध भोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त किचन, मरीजों के परिजन एवं स्टाफ के लिए कैफेटेरिया भी उपलब्ध हो जावेगा। 

नवीन भवन में विद्यार्थियों के लिए लैक्चर थियेटर उपलब्ध करवाया गया है ताकि एमबीबीएस के क्लिीनिकल विषय की थ्योरी की कक्षाएं की सुविधा चिकित्सालय परिसर में ही संभव हो पाएगी। नवीन भवन के शुरूआत होने से लगभग 60 बैडड आई.सी.यू की सुविधाओं में विस्तार किया जा सकेगा। नवीन भवन के साथ विभिन्न विभागों में नवीनीकरण हेतु आवश्यक मेडीकल उपकरण, मेडीकल फर्नीचर एवं ऑफिस फर्नीचर उपलब्ध करवा दिए गए है। जिसमें से मेडीकल उपकरणों पर लगभग 18 करोड रूपये की राशि व्यय की गई है एवं फर्नीचर पर लगभग 02 करोड की राशि खर्च की जा चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................