अस्मिता खेलो इंडिया के तहत भीलवाड़ा में जिला वुमंस बॉलीबॉल लीग का शुभारंभ

Mar 28, 2026 - 19:26
 0
अस्मिता खेलो इंडिया के तहत भीलवाड़ा में जिला वुमंस बॉलीबॉल लीग का शुभारंभ

भीलवाड़ा,(बृजेश शर्मा) अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत जिला वुमंस बॉलीबॉल लीग का शुभारंभ आज मेवाड़ वॉलीबॉल क्लब, चित्रकूट धाम परिसर में हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 28 एवं 29 मार्च तक आयोजित की जा रही है।
जिला बॉलीबॉल संघ के सचिव शिवराम खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बालिकाओं को खेल मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें जिले की 16 टीमों की लगभग 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रमुख टीमों में यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा, स्वास्तिक क्लब शाहपुरा, ठाकुर बाबा अकैडमी शाहपुरा ‘ए’ एवं ‘बी’, स्पोर्ट्स क्लब भीलवाड़ा, गांधी नगर गुलाबपुरा, सगरेव बोरियापुरा, विद्या स्कूल पालड़ी, सोड़ास, सुवाणा, बागोर एवं मेवाड़ क्लब शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र पारीक, नेता प्रतिपक्ष भीलवाड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हमीद रंगरेज (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस), एडवोकेट कुनाल ओझा, एडवोकेट नवरत्न जैन, पार्षद वसीम तथा सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश पाल धाभाई ने किया। जिला बॉलीबॉल संघ द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और मुकाबले रोमांचक रहे। यह लीग बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................