ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु 5 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Mar 28, 2026 - 19:30
 0
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु 5 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

खैरथल-तिजारा, (देवराज मीणा) राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे पूर्व 20 मार्च 2026 को शहरी क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु एक विशेष एकदिवसीय अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की मरम्मत कर सड़कों को पुनः सुचारु एवं सुरक्षित बनाया गया।

इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क कट मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 5 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की शीघ्र मरम्मत कर सड़कों को मोटरेबल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है।

अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित मरम्मत कार्यों को पूर्ण करें। साथ ही अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाए, और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र में किसी भी क्षतिग्रस्त सड़क या अधूरे सड़क कट की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................