बानसूर में सफाई कर्मचारियों का धरना हुआ समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

Mar 25, 2023 - 03:34
Mar 25, 2023 - 03:52
 0
बानसूर में सफाई कर्मचारियों का धरना हुआ समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

बानसूर,अलवर(सुनील कुमार)

बानसूर नगरपालिका में पिछले दस दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है।उसी को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव तथा भाजपा जिला उत्तर अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा शशिकांत बोहरा नगरपालिका पहुंचे। ओर सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनी गई।इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनका पिछले 1 साल का पीएफ का वेतन नहीं दिया जा रहा है। ओर उनका वेतन काटा जा रहा है। धरना प्रदर्शन को देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन नीता सज्जन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से समझाइश की गई। भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के आठ माह के वेतन देने की जिम्मेदारी चेयरमैन ने ली है । आगामी 10 अप्रैल तक सफाई कर्मचारियों का पूर्ण भूगतान हो जाएगा।जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने सहमति जताई है।इसके अलावा वर्तमान सफाई ठेकेदार सफाई कर्मचारियों का पीएफ का पैसा बुधवार तक कर्मचारियों को नकद दे देगा। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों में सहमति बनी है। ओर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करवाई गई।इसको लेकर सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा, पूर्व सरपंच मोती लाल मीणा, भाजपा नेता श्याम तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ,पीडी चौधरी सहित सफाई कर्मचारी तथा पार्षद मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................