प्रशासन का पीला पंजा: गैर मुमकिन रास्तों से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों को मिली राहत

Apr 24, 2026 - 20:42
 0
प्रशासन का पीला पंजा: गैर मुमकिन रास्तों से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों को मिली राहत

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के आदेशानुसार शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कि गई। प्रार्थी बोदन पुत्र भगवान सिंह अहीर, निवासी गुरगचका के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार हरसौली वीरेंद्र के निर्देशन में राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
राजस्व टीम ने ग्राम गुरगचका के आराजी खसरा नंबर 417, 537, 594, 599, 721, 356 तथा ग्राम कादैया के खसरा नंबर 160 (किस्म: गैर मुमकिन रास्ता) पर किए गए अतिक्रमण को मौके पर चिन्हित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत नांगल सालिया द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों—जेसीबी एवं ट्रैक्टर—की सहायता से बाधित रास्तों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद सभी रास्तों को पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिली।
इस दौरान तहसीलदार हरसौली सहित हल्का पटवारी मोनू कुमार, पटवारी वीर सिंह, पटवारी सत्येंद्र सोनी, पटवारी हरीश, पटवारी सुमन गोदारा, पटवारी मनोज कुमारी एवं ग्राम गुरगचका के ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................