भारतीय जनता पार्टी, जिला अलवर उत्तर द्वारा VB- G RAM G को लेकर कार्यशाला आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय जनता पार्टी, जिला अलवर उत्तर द्वारा आज VB -G RAM G को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामहेत सिंह यादव (पूर्व विधायक) उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि VB-G RAM G संगठन की जमीनी मजबूती का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
मुख्य वक्ता रामहेत सिंह यादव (पूर्व विधायक) ने VB-G RAM G के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में जिला महामंत्री पवन यादव (जिला संयोजक VB-G RAM G), रमेश रावत, अनूप यादव एवं जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, सज्जन मिश्रा, राजेश भटवाड़ा, रामनिवास यादव, चित्रा शर्मा, पवन चौहान एवं दिनेश यादव, जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी, कंचन तिवारी, देवेंद्र यादव एवं जयप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मीर एवं नरेंद्र चौधरी, सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने एवं VB-G RAM G के कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया।

