भिवाड़ी के दिनेश बेदी बने सर्व सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष

Apr 30, 2024 - 13:35
 0
भिवाड़ी के दिनेश बेदी बने सर्व सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष

भिवाड़ी से समाज सेवक दिनेश बेदी जिन्होंने करीब 47 बार रक्तदान शिविर भारतीय सेना के लिए लगाए हैं, और कई मेडिकल कैंप भी लगा चुके हैं एवं खुद भी 45 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट के कई टूर्नामेंट उन्होंने करवाए हैं, उनकी समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा को देखते हुए उन्हें सर्व सेवा संस्थान का राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है। पहले भी दिनेश बेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार सर्व सेवा संस्थान की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सीमा सूरी ने की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र चड्ढा ने वर्ष 2024 एवं 25 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि सर्व सेवा संस्थान मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर एवं तैयार रहती है। भिवाड़ी से दिनेश बेदी ऐसे ही एक इंसान है, जो हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। दिनेश बेदी को राष्ट्रीय संस्था का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय सामाजिक संगठनों एवं मित्र मंडली में हर्ष का माहौल है।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................