मुख्यमंत्री विकसित गांव अभियान में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, क्लस्टरवार टीमों का गठन; कठूमर पंचायत समिति क्षेत्र में 15 जून तक चलेगा अभियान

Apr 25, 2026 - 16:35
 0
मुख्यमंत्री विकसित गांव अभियान में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, क्लस्टरवार टीमों का गठन; कठूमर पंचायत समिति क्षेत्र में 15 जून तक चलेगा अभियान

कठूमर (दिनेश लेखी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार “मुख्यमंत्री विकसित गांव/शहरी वार्ड अभियान 2026-27” के तहत पंचायत समिति कठूमर क्षेत्र में अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए क्लस्टरवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अभियान 15 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसमें ग्राम विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे।
उपखण्ड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल के आदेशानुसार पंचायत समिति स्तर पर सहायक विकास अधिकारियों एवं कार्मिकों को क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
इनमें सहायक विकास अधिकारी शिवचरण मीणा, कैलाश चंद जादव, महेश शर्मा, हरीलाल मीणा, विष्णु बंसल, रविकांत शर्मा, भगवान सहाय मीणा एवं  प्रगति प्रसाद अधिकारी राहुल बंसल, अजय कुमार कनिष्ठ अभियंता एवं संजीव प्रेमलता मीना कनिष्ठ अभियंता को अलग-अलग ग्राम पंचायत क्लस्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायतों में जाकर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने, डेटा संकलन करने तथा जीआईएस पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो पंचायत का संपूर्ण डाटा तैयार कर मास्टर प्लान बनाएंगे। अभियान के तहत विकसित राजस्थान @2047 विजन के अनुरूप गांवों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें सरपंच/प्रशासक अध्यक्ष होंगे। टीम में ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व अन्य सदस्य शामिल रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................