कठूमर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम सभाएं; किसान रजिस्ट्री, आवास योजना व स्वच्छता पर हुई विस्तृत चर्चा

Apr 25, 2026 - 16:34
 0
कठूमर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम सभाएं;  किसान रजिस्ट्री, आवास योजना व स्वच्छता पर हुई विस्तृत चर्चा

कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति कठूमर क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। 
विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक विकास अधिकारियों एवं कार्मिकों को क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
इनमें सहायक विकास अधिकारी शिवचरण मीणा, कैलाश चंद जादव, महेश शर्मा, हरीलाल मीणा, विष्णु बंसल, रविकांत शर्मा, भगवान सहाय मीणा एवं  प्रगति प्रसाद अधिकारी राहुल बंसल, अजय कुमार कनिष्ठ अभियंता एवं संजीव प्रेमलता मीना कनिष्ठ अभियंता को अलग-अलग ग्राम पंचायत क्लस्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों द्वारा ग्राम सभाओं में पहुंच कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में किसान रजिस्ट्री पंजीकरण को प्रमुख एजेंडा बिंदु के रूप में शामिल किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
ग्राम सभाओं में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने योजनाओं के बेहतर संचालन, पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने एवं आवश्यक पंजीकरण समय पर कराने की अपील की।
इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तय की गई, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................