सौंखरी में 26 अप्रेल को विशाल भजन संध्या, कृष्णा गुर्जर एंड पार्टी देंगे प्रस्तुति
कठूमर (दिनेश लेखी) क्षेत्र के ग्राम सौंखरी में धार्मिक वातावरण के बीच श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पावन अवसर पर 26 अप्रैल (रविवार) को विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हल्दैनिया परिवार द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कृष्णा गुर्जर एंड पार्टी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम स्थल आयोजकों के निज निवास सौंखरी में रखा गया है। भजन संध्या में अन्य आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे संपूर्ण माहौल भक्तिमय रहेगा।
आयोजक हल्दैनिया परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।


