खेरली में शुरू हुई आधुनिक चिकित्सा सुविधा, डॉ. जितेन्द्र सिंह देंगे नियमित सेवाएं; रोजाना शाम 3 बजे से 8 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।

Apr 25, 2026 - 16:46
 0
खेरली में शुरू हुई आधुनिक चिकित्सा सुविधा, डॉ. जितेन्द्र सिंह देंगे नियमित सेवाएं;  रोजाना शाम 3 बजे से 8 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।

खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा “डॉ. जितेन्द्र’स मेडिक्लिनिक” का संचालन शुरू किया गया है। यह क्लिनिक खेरली में सरकारी अस्पताल के पास स्थित है, जहां मरीजों को अब अनुभवी फिजिशियन की सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध होंगी।
जानकारी के अनुसार, डॉ. जितेन्द्र सिंह (एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन) पूर्व में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं और विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे रोजाना शाम 3 बजे से 8 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
क्लिनिक में बुखार, शुगर, थायराइड, लीवर व किडनी संबंधी रोग, कैंसर, माइग्रेन, टीबी, चेस्ट व हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। साथ ही जोड़ों के दर्द, पीलिया, पैरालिसिस व अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों के लिए भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................