राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण; 12 से 25 दिसम्बर तक जिले में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

Dec 11, 2025 - 14:16
Dec 11, 2025 - 14:20
 0
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण; 12 से 25 दिसम्बर तक जिले में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में दिनांक 12 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां गांव गांव तक पहुंचाई जायेंगी।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम से तैयारियों की समीक्षा कर सभी जिला एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को सभी सभी आयोजन समारोह पूर्वक करते हुये जन जन तक विकास कार्योंे एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रथों रवानगी से पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमनागरिकों को भी सूचना दी जाये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के विकास, सुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। 
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 12 दिसंबर को प्रातः 10.15 बजे कलैक्ट्रेट परिसर से जिला प्रभारी मंत्री द्वारा एलईडी वैन रथों की रवानगी के साथ होगी, जो विधानसभा अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में जाएंगे। रथों के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को ऑडियो- वीडियो के माध्यम से बताया जायेगा। प्रत्येक रथ में एक बडी एलईडी लगी हुई है जिससे आमजन विकास कार्योंे के माध्यम से हुये परिवर्तन को देख सकेंगे। सभी नागरिकों को सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि 13 को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली आयोजित की जायेगी एवं सुरक्षा शपथ भी होगी। उन्होंने बताया कि 14 को स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जिले से लेकर पंचायत स्तर तक सफाई कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरा संग्रहण, विद्यालयों में स्वच्छता रैली एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा 15 दिसंबर को रक्तदान शिविर, आरोग्य शिविर, गी सेवा कार्यक्रम तथा मंदिरों व स्मारकों की सफाई की जाएगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि 16 से 18 दिसंबर तक बीडीए ऑडिटोरियम में राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी, श्रमदान, शहरी-ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों का आयोजन होगा। 18 दिसंबर को महिला सम्मेलन आयोजित किया जाकर बालिकाओं को स्कूटी एवं साईकिलों का वितरण किया जायेगा, रन फॉर विकसित राजस्थान के आयोजन में घना गेट से कलेक्ट्रेट तक दौड का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 को युवा रोजगार दिवस पर युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 23 को मिशन लाइफ, ई-वेस्ट एवं सॉलिड वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के तहत 24 को पंच गौरव के तहत पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई तथा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर शपथ ग्रहण एवं रथ यात्रा समापन होगा।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है