जनगणना में सक्रिय सहयोग के लिए तहसीलदार ने नागरिकों से की अपील, 1 से 15 मई तक ऑनलाईन पोर्टल पर स्वगणना कर सकेगें नागरिक
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनगणना-2027 के दौरान प्रथम चरण में 1 से 15 मई 2026 तक स्वगणना अभियान चलाया जायेगा जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाईन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते है। जानकारी दर्ज करने के पश्चात् एसई आईडी प्राप्त होगी जिसे 16 मई से 14 जून 2026 के दौरान प्रगणक और सुपरवाईजर को मकान गणना कार्य के समय उपलब्ध कराना होगा।
तहसील जनगणना अधिकारी तहसीलदार अरुण कुमार मीणा ने नागरिकों से अपील कि है कि जनगणना कार्य हेतु लगाये गये प्रगणक को सही, पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी प्रदान कर पूर्ण सहयोग करें। जिससे जनगणना का कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शिता से समय पर सम्पन्न हो सके। उन्होंने जनगणना को जनकल्याण का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए महाअभियान को सफल बनाने में सभी नागरिकों को सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया है।
मीणा ने बताया कि जनगणना भारत सरकार का एक वैधानिक, आधारभूत प्रशासनिक एवं राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना सुशासन, विकासात्मक नियोजन एवं लोकनीति निर्माण का मूल आधार है। उन्होंने बताया कि इसके निष्कर्षाे के आधार पर संसाधनों के न्यायोचित आवंटन, लक्षित योजनाओं का क्रियान्वयन तथा समावेशी विकास दीर्घकालिक रूप से सम्पन्न होते है।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जिसमें 1 से 15 मई 2026 तक स्वगणना अभियान चलाया जायेगा जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाईन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते है। उन्होने बताया कि पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के पश्चात् नागरिकों को एसई आईडी प्राप्त होगी। जिसे जनगणना कार्य के दौरान 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान गणना के समय प्रगणक और सुपरवाईजर को उपलब्ध कराना होगा।


