सर्वसम्मति से सत्यनारायण शर्मा बने राशन डीलर फेडरेशन के शहर अध्यक्ष, नई टीम का भी ऐलान

May 4, 2026 - 19:01
 0
सर्वसम्मति से सत्यनारायण शर्मा बने राशन डीलर फेडरेशन के शहर अध्यक्ष, नई टीम का भी ऐलान

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) ऑल इंडिया फेयर प्राइस राशन डीलर फेडरेशन, भीलवाड़ा शहर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मुखर्जी उद्यान में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के शहर अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। बैठक की अध्यक्षता श्याम जी पुरोहित ने की।
बैठक में शहर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी सदस्यों की सहमति से सत्यनारायण शर्मा को निर्विवाद रूप से अध्यक्ष चुना गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
प्रदेश जनरल सचिव संजय तिवाड़ी ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी की। इसमें छाया नाविक को उपाध्यक्ष, संजय खटीक को सचिव, संजय पोखरना को कोषाध्यक्ष तथा सुशील सक्सेना को संयोजक नियुक्त किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों के रूप में मुस्ताक अहमद, जगदीश चंद्र गर्ग, श्यामलाल पुरोहित, धन्नालाल कटवाल और श्यामलाल जैन को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के अंत में उपस्थित सभी राशन डीलरों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................