हंसी के संग सम्मान का संगम: कोहिनूर सेवा समिति के मंच पर प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, पिंकी सोनी बनी ‘कोहिनूर की नूर’
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व हास्य दिवस पर कोटा रोड स्थित श्री गायत्री माता मंदिर में हंसी-खुशी और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। महंत श्री जयरामदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा, साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समिति के प्रदेश संयोजक एवं कवि रामनिवास ‘रोनी राज’ ने बताया कि समारोह में एक दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पिंकी सोनी, पिंकी शर्मा, कृष्णा पांचाल, शोभिका जागेटिया, सीमा चौधरी, साधना सोनी, लक्ष्मी श्रौत्रीय, इंदिरा सोमानी, व्याख्याता मूलचंद पांचाल, सत्यनारायण जोशी, राजेश पाटनी, आशीष सोनी और गोपाल सोमानी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार भी किया गया, जिसमें महिला प्रकोष्ठ पूर्वी शहर अध्यक्ष पद पर पिंकी सोनी और जूनावास ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पिंकी शर्मा की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर कवि रोनी राज ने अपनी हास्य-व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों से वातावरण को ठहाकों से गूंजा दिया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में पुराना शहर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, शहर अध्यक्ष डॉ. भागचंद सोमानी, जिला अध्यक्ष बंसीलाल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंबालाल पटेल, नाथूलाल डीडवाना, रमेशचंद्र डीडवानिया, अनुज जागेटिया, आशीष सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में शहर अध्यक्ष डॉ. भागचंद सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


