उदयपुरवाटी में 'किसान सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन; फार्मट्रैक के नए ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि तकनीक ने खींचा ध्यान
उदयपुरवाटी | (सुमेरसिंह राव) उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के सीकर रोड स्थित नांगल डिपो में सचिन मोटर्स फार्मट्रैक द्वारा एक भव्य 'किसान सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक और उन्नत मशीनरी से रूबरू करवाना था।
समारोह के दौरान फार्मट्रैक सीरीज के नवीनतम ट्रैक्टर मॉडल्स को भव्य रूप से लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने नए मॉडल्स के उन्नत फीचर्स, इंजन क्षमता और खेती में उनकी उपयोगिता को लेकर गहरा उत्साह दिखाया। विशेषज्ञों ने किसानों को डेमो के माध्यम से बताया कि कैसे ये ट्रैक्टर कम ईंधन में अधिक कार्यक्षमता प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल.आर. मीणा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती तकनीक के साथ किसानों को अपडेट रहना अनिवार्य है। उन्होंने ट्रैक्टरों के वैज्ञानिक उपयोग और रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरणों का सही चुनाव न केवल श्रम और समय बचाता है, बल्कि खेती की लागत को कम कर किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होता है।
सचिन मोटर्स फार्मट्रैक के संचालक सुखदेव सिंह निमड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य केवल ट्रैक्टर बेचना नहीं, बल्कि किसानों को सही समाधान और नई तकनीकों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है।"
कार्यक्रम में आए किसानों ने सचिन मोटर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछने और नई तकनीक को समझने का अवसर मिलता है। समारोह के अंत में प्रगतिशील किसानों का अभिनंदन भी किया गया।


