डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद 70 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सद्दाम गिरफ्तार; पुलिस पर की फायरिंग

May 7, 2026 - 20:57
 0
डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद 70 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सद्दाम गिरफ्तार; पुलिस पर की फायरिंग

डीग, (नीरज जैन) एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद रेंज स्तर के टॉप-10 में शामिल 70 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय अपराधी सद्दाम निवासी घाटमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल जब्त की है।
एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि आरोपी सद्दाम पर भरतपुर रेंज कार्यालय द्वारा 35 हजार रुपए, जिला अलवर से 25 हजार रुपए तथा जिला दौसा से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल नेतराम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इसके बावजूद कांस्टेबल नेतराम ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस के अनुसार सद्दाम गो-तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के कई मामलों में वांछित चल रहा था। वह दौसा के मानपुर थाने में होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में भी आरोपी है। इसके अलावा अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।
कुख्यात अपराधी सद्दाम के खिलाफ गो-तस्करी, पुलिस पर फायरिंग, हत्या सहित अन्य गंभीर अपराधों के करीब 23 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
एसपी शरण गोपीनाथ द्वारा जिले में अपराधियों के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार हो रही कार्रवाइयों से अपराधियों में खौफ का माहौल है। डीग पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में संगठित अपराध और गो-तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................