राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लक्ष्मणगढ़ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 16 मई से 18 मई तक होगा आयोजित
लक्ष्मणगढ़(अलवर) कमलेश जैन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड लक्ष्मणगढ़ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 16 मई दोपहर 12:00 बजे से 18 मई 6:00 बजे तक श्री राम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कक्षा 9वी अध्यनरत एवं सभी व्यवसायी,श्रमिक, किसान, कर्मचारी आदि सम्मिलित होंगे।
शहर खंड कार्यवाह भुवनेश खूंटेटा ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवक ओढ़ने बिछाने के बिस्तर थाली कटोरी गिलास चम्मच दो जोड़ी कपड़े कच्छा बनियान तोलिया शाखा वेश घुटने से ऊपर का नेकर अनिवार्य है। तेल कांच कंधा मंजन ब्रश शारीरिक हेतु अतिरिक्त जूते फीते वाले दाढ़ी बनाने का सामान डायरी कॉपी पेन एवं सफेद कमीज पर बाई और जेब काले जूते फीते वाले संघ की काली टोपी बेल्ट कमर पेटी सफेद रुमाल गणवेश की पेंट आदि।
प्रारंभिक वर्ग एक साधना है ।और वर्ग में कठोर दिनचर्या रहेगी अतः इस प्रकार का मन बनाकर शिविर में आना चाहिए वर्ग के मध्य से जाने की अनुमति नहीं रहेगी। अतः पूरे दिन रुकने का मन बनाकर आए वर्ग में बहुमूल्य वस्तुएं जैसे मोबाइल घड़ी चैन अंगूठी लैपटॉप साथ नहीं लाने हैं।
उन्होंने बताया कि संघ कार्य के विस्तार एवं स्थायित्व के लिए स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य पूर्ति हेतु खंड लक्ष्मणगढ़ का प्रारंभिक वर्ग यह शिविर आयोजित किया गया है। जिसका शुल्क₹300 है।


