कठूमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

May 15, 2026 - 15:00
 0
कठूमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

कठूमर (दिनेश लेखी)  क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठूमर थाना पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध कट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड स्थित जाट धर्मशाला के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की जब मौके पर अमली जामा पहनाकर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा (देशभैय्या) बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को तुरंत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू जाट (निवासी: खटैटा, थाना: हिण्डौन) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहाँ से लाया था और क्षेत्र में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है