हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान देवनारायण जयंती
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)/कमलेश जैन) कस्बे में गुर्जर समाज की ओर से भगवान देवनारायण जयंती का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में गुर्जर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भरत सिंह पटेल व प्रेम पटेल, लखन गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण जयंती कार्यक्रम की शुरुआत भगवान देवनारायणजी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन किया। कार्यक्रम में भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। विश्राम गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर समाज को संगठित और शिक्षित बनाने के लिए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। एडवोकेट रमेश गुर्जर ने कहा कि अशिक्षा को दूर करने, बाल विवाह) मृत्यु भोज पर पाबंदी, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के सुझाव दिए। इसमें भरत सिंह पटेल, गजेन्द्र सिंह कैमला,लखन सिंह, विश्राम गुर्जर, सुर्यकांत, सतीश, एवं दर्जन युवा उपस्थिति हुए।