अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा

Jun 14, 2026 - 14:17
 0
अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष  शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के अध्यक्ष  शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने शुक्रवार को संगम समूह के विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया।अपने भ्रमण के दौरान श्री अग्रवाल ने संगम स्कूल, संगम विश्वविद्यालय, संगम इंडस्ट्रीज की सीमलेस यूनिट, वीविंग यूनिट तथा संगम हाउस का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थानों की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों, औद्योगिक उत्पादन प्रक्रियाओं तथा आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर संगम समूह के वाइस चेयरमैन डॉ एसएन मोदनी ने उन्हें समूह की उपलब्धियों, नवाचारों एवं शिक्षा तथा उद्योग क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया।  अग्रवाल ने समूह द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक प्रगति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में निरंतर विकास एवं उत्कृष्टता के लिए शुभकामनाएं दीं।संगम समूह प्रबंधन ने  शिखर अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन, प्रेरणादायक विचारों एवं बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। पीआरओ राजकुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के  महाप्रबंधक के के मीणा, संगम समूह के  अनिल शर्मा,  विश्वविद्यालय  कुलपति प्रो. करूणेश सक्सेना, कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार, तमल कांति सारंगी,  सचिन गुप्ता, पीएस. बरार सहित समूह के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है