दबंगों ने पत्थर डालकर रोका वन भूमि का आम रास्ता, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

Jun 14, 2026 - 14:22
 0
दबंगों ने पत्थर डालकर रोका वन भूमि का आम रास्ता, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। रैणी तहसील क्षेत्र के ग्राम बिनजारी में वन विभाग की भूमि पर बने दशकों पुराने आम रास्ते को कुछ दबंगों द्वारा पत्थर डालकर अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटाने और रास्ता बहाल करने की मांग की है।

  • कब्जे की नीयत से डाले पहाड़ के पत्थर

कलेक्टर को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि बिनजारी गोदी का बास में ग्रामीणों के घरों और पहाड़ी की ओर आने-जाने के लिए एक मात्र सरकारी रास्ता है, जो वन विभाग की भूमि से होकर गुजरता है।

गत 4 जून को गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने अवैध रूप से वन क्षेत्र की पहाड़ी से पत्थर खोदकर इस आम रास्ते पर डाल दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य पूरी तरह से सरकारी रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से किया गया है।

  • विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हुए आरोपी

रास्ता पूर्णतया अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जब इस अवैध अतिक्रमण का विरोध किया और पत्थर हटाने का प्रयास किया, तो आरोपी पक्ष के लोग लड़ाई-झगड़े और मारपीट पर उतारू हो गए।

  • अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर विषय को लेकर स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की इस ढिलाई के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है और ग्रामीणों में भारी रोष है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि मौके का मुआयना कर तुरंत पत्थरों को हटवाया जाए, आम रास्ता खुलवाया जाए और वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है