ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव लौटे अग्निवीर सूरज कुमावत का गुरला और राजपुरा में ढोल-नगाड़ों ऐतिहासिक स्वागत

Jun 23, 2026 - 19:11
 0
ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव लौटे अग्निवीर सूरज कुमावत का गुरला और राजपुरा में ढोल-नगाड़ों ऐतिहासिक स्वागत

गुरला। (बद्रीलाल माली) देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय सेना में अग्निवीर बने सूरज कुमावत का ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने पैतृक गांव राजपुरा लौटने पर ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत रामपुरिया के राजपुरा गांव निवासी शंकर लाल कुमावत के सुपुत्र सूरजमल कुमावत के गुरला पहुंचने पर ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

  • फूल-मालाओं और साफे से किया सम्मान

 जवान सूरजमल कुमावत का गुरला पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, डीजे और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर राजपुरा निवासी रोशन लाल सेन, श्याम लाल सेन, सोहन जाट, जगदीश जाट, चांदमल गुर्जर, किसान कुमावत सहित गांव के प्रबुद्ध जनों और युवा साथियों ने जवान को साफा पहनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सूरज कुमावत ने भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे आज के युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा की एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

  • देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

स्वागत समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। गांव के बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों और युवाओं में देश के इस सपूत के स्वागत को लेकर भारी उत्साह था। ग्रामीणों ने कहा कि सूरज की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस भव्य स्वागत समारोह में गुरला, कैलाशपुरी, गाडरी खेड़ा, राजपुरा, रामपुरिया एवं आस-पास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से जवान सूरजमल कुमावत के सफल, सुरक्षित और उज्ज्वल सैन्य जीवन की मंगलकामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है