उकरुंद मे श्रीमद्भागवत सप्ताह का भक्तिमय समापन, कल हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Jun 23, 2026 - 19:09
 0
उकरुंद मे श्रीमद्भागवत सप्ताह का भक्तिमय समापन, कल हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उकरुंद में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य समापन हो गया।
कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे पंडाल में "राधे-राधे" एवं "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

आयोजक राम फूल काडूराम मीना ने बताया कि वृंदावन धाम से पधारे व्यासपीठाधीश्वर पंडित परशुराम जी महाराज ने कथा के अंतिम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान सुदामा चरित्र, उषा-अनिरुद्ध विवाह, श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग एवं सुखदेव विदाई का मार्मिक वर्णन किया गया। इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और कई बार पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
व्यास श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, संस्कार और सदाचार की राह दिखाने वाली दिव्य गंगा है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को प्रेम, करुणा, त्याग और लोककल्याण का आदर्श बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सात दिवसीय कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म एवं संस्कारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजक रामफूल काडूराम मीना ने बताया कि बुधवार को वैदिक ब्राह्मणों के सान्निध्य में हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों सहित हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

इस अवसर पर रामफूल मीना, जगमोहन जयन, खुशीराम मीना, काडूराम मीना, उमाशंकर मीना, जीतेश मीना लालू पीलवा तीतर पीलवा धर्म सिंह पीलवा रामचंद्र मास्टर पीलवा कंचन घनश्याम योगी राम खिलाड़ी जगराम एसडीएम केवल राम लक्ष्मण राम गिर्राज उप सरपंच खुशीराम प्रजापत मोती प्रजापत कालूराम बैरवा रामेश्वर मीणा भोम सिंह मीणासहित गांव एवं आसपास क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने आयोजन रामफल जगमोहन खुशीराम कालूराम सहित परिवार समिति, व्यासपीठ तथा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है