पर्यावरण और मातृशक्ति को नमन: भरतपुर में सहकारिता विभाग ने अभियान चलाकर लिया हरित राजस्थान निर्माण का संकल्प

Aug 12, 2026 - 20:05
 0
पर्यावरण और मातृशक्ति को नमन: भरतपुर में सहकारिता विभाग ने अभियान चलाकर लिया हरित राजस्थान निर्माण का संकल्प

भरतपुर | कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत बुधवार को सहकारिता विभाग के तत्वावधान में दी भरतपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने बैंक कार्यक्षेत्र की चार ग्राम सेवा सहकारी समितियों के परिसरों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान निर्माण का मजबूत संदेश दिया।

सुरक्षित भविष्य और मातृशक्ति का सम्मान है पौधारोपण इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति आदर प्रकट करने का श्रेष्ठ जरिया बताया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने तक संरक्षित करना भी सभी की जिम्मेदारी है।

व्यवस्थापकों और सदस्यों को दिए निर्देश प्रबंध निदेशक ने बैंक क्षेत्राधीन आने वाली समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को समिति परिसरों में तथा सदस्यों को अपने घरों, खेतों व खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश जारी किए।

अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की शपथ ली। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार बैरवा, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी अंजली सिनसिनवार, बैंक अधिकारी राकेश कुमार, विष्णु सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................