जयपुर में आयोजित हुई लियो क्लब खैरथल मंडी की आम बैठक, आगामी गतिविधियों पर हुआ मंथन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। नए सेवा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर लियो क्लब खैरथल मंडी की पहली आम बैठक जयपुर स्थित नैला कोठी में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। दो दिवसीय इस आयोजन में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।
सामाजिक सेवा और टीम वर्क पर मंथन बैठक के दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक सेवा कार्यों, जनहितैषी प्रोजेक्ट्स और क्लब की गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। इस दौरान सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और टीम वर्क को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
मौज-मस्ती के साथ यादगार बने पल दो दिवसीय इस प्रवास में बैठक के साथ-साथ सदस्यों के लिए मनोरंजन और आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। खूबसूरत नैला कोठी के माहौल में सदस्यों ने मौज-मस्ती करते हुए यादगार समय बिताया।
अध्यक्ष ने जताया आभार लियो क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष लियो गुन अरोड़ा गुप्ता ने नए सत्र की शुरुआत पर सभी सदस्यों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

