मौजपुर में एक विवाहिता की मौत परिजनों का दहेज न देने का आरोप

Jun 23, 2026 - 19:16
 0
मौजपुर में एक विवाहिता की मौत परिजनों का दहेज न देने का आरोप

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) थाना क्षेत्र के रण्डान का बास मौजपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। वही परिजनों ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का  आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। 
जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर निवासी अयूब पुत्र रुस्तम ने एक रिपोर्ट पुलिस मे दर्ज कराया है कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आईशा और साबिरा की शादी 11 मई 2025 को रण्डान का बास, मौजपुर निवासी असलम और साहिल के साथ की थी। शादी में दहेज के रुप में अपनी हैसियत के अनुसार 4.11 लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, फ्रीज, एलसीडी, सोफा सेट, गोदरेज अलमारी और भारी मात्रा में जेवरात व अन्य सामान सहित कुल 15 लाख रुपये खर्च किए थे। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले असलम, साहिल, ससुर रेशम, सास हरमीना और ननद अफसाना व अन्य लोगों ने दहेज कम होने का ताना देना शुरु कर दिया। वे अक्सर कहते थे कि समाज में हमारी नाक कट गई, शादी में कुछ नहीं मिला। इसी बात को लेकर दोनों बेटियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दोनों बेटियों के साथ बार बार बेहरमी से मारपीट की जाती रही।

 पिता ने बताया कि करीब 8 दिन पहले भी उनकी बड़ी बेटी आईशा के साथ मारपीट की गई थी। उस वक्त बेटियों ने जान का खतरा जताते हुए वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी। रिपोर्ट में बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों की कई बार समझाईश भी की। लेकिन आरोपी दहेज में बोलेरो देने मांग पर अड़े रहे। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 22 जून की शाम ससुराल वालों ने एक बोलेरो गाड़ी और 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर साजिश रचकर छोटी बेटी साबिरा मारपीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मायके वालों का आरोप है कि उन्होंने बड़ी बेटी आईशा को एक कमरे में बंद कर रखा था। और उसके जेवर भी उतार लिए। वही पुलिस ने मंगलवार को मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। इधर पुलिस ने प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच शुरु कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है