अलवर-राजगढ़ रेल मार्ग पर हादसा: ट्रेन के आगे दौड़ पड़ी महिला, कटकर अलग हुए दोनों पैर, हालत चिंताजनक
अलवर | अनिल गुप्ता
राजगढ़-अलवर रेल मार्ग पर स्थित मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के आगे बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। जयपुर से अलवर की ओर जा रही रानीखेत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15013) की चपेट में आने से एक महिला के दोनों पैर कट गए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई।
ट्रेन की ओर दौड़ी थी महिला घटना बदीपुरा के समीप की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, घायल महिला की पहचान रुखसार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अचानक ट्रैक पर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि, आखिरी वक्त पर उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह चलती ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी, जिससे उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए।
अस्पताल में कराया गया भर्ती हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और जीआरपी/आरपीएफ पुलिस की मदद से अत्यधिक खून बहने की स्थिति में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जाँच में जुटी है।

